ब्रेकिंग
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान अज्ञात शव, हजारीबाग में सनसनी; हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस महीने की शादी, 4 साल का प्रेम! चचेरे भाई के साथ जाने की कोशिश पर गांव में मचा हड़कंप सरकारी जमीन पर गरजा बुलडोजर, कटकमदाग प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; भू-माफियाओं में मचा हड़कंप दाखिल-खारिज में लापरवाही पड़ी भारी, चंदवारा CO पर ₹75 हजार का जुर्माना मैथन से लौट रही चलकुसा थाना पुलिस की बोलेरो ट्रेलर से टकराई, जवान राम लखन यादव की मौत; तीन पुलिसकर्मी गंभीर सड़क हादसे पर बड़ा फैसला! ₹1.5 लाख तक कैशलेस इलाज इलाज पहले... बिल बाद में! हजारीबाग में 'मौत की सुरंग' से अवैध कोयले का खेल! संकरी सुरंगों से जान जोखिम में डालकर निकल रहे ट्रैक्टर, वायरल वीडियो ने उठाए कई गंभीर सवाल हिमांशु हत्याकांड पर सरकार का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर SSP और सरायकेला SP हटाए गए
झारखंड ⚡ BREAKING

चौपारण में रफ्तार का कहर: तेज़ रफ्तार ट्रक ने नींबू विक्रेता को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

Ravindr kumar rana 26 Jun 2026, 02:47 PM 16 views
चौपारण में रफ्तार का कहर: तेज़ रफ्तार ट्रक ने नींबू विक्रेता को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
रोजी-रोटी की तलाश में निकले रीतलाल साहु कभी घर नहीं लौटे, हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम; दोषी चालक की तलाश में जुटी पुलिस।
हजारीबाग जिले के चौपारण में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज़ रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बजरंग टोला निवासी रीतलाल साहु की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रीतलाल साहु रोज़ की तरह सुबह अपनी साइकिल से नाश्ता करने के लिए निकले थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज़ रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयावह था कि ट्रक का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि रीतलाल साहु स्थानीय बाजार में नींबू बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाने वाले रीतलाल की असामयिक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और शोक व्यक्त किया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी, कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा चौपारण क्षेत्र में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि तेज़ रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने के कारण आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं, जिनमें निर्दोष लोगों की जान जा रही है।