झारखंड
⚡ BREAKING
तकनीक और पुलिस की सक्रियता से लौट रही लोगों की खोई खुशी"
CEIR पोर्टल बना आम जनता का भरोसेमंद साथी
हजारीबाग पुलिस आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में दिनांक 31 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर गुम हुए मोबाइल फोनों की खोजबीन कर उन्हें बरामद किया गया।
बरामद किए गए मोबाइल फोन को बड़ा बाजार थाना पुलिस द्वारा विधिवत सत्यापन के उपरांत उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया गया। लंबे समय से अपने मोबाइल खो जाने के कारण परेशान लोगों को जब उनका मोबाइल वापस मिला तो उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में आमजन CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल को ब्लॉक करने के साथ-साथ उसकी ट्रैकिंग भी की जाती है, जिससे मोबाइल बरामद होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
हजारीबाग पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाना या CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस की इस पहल से आम नागरिकों में विश्वास और मजबूत हुआ है तथा लोगों ने हजारीबाग पुलिस के इस प्रयास की सराहना की है।