ब्रेकिंग
आदिवासी नर्स के मामले में 10 दिन बाद FIR, अभिषेक कुमार की पहल के बाद हुई कार्रवाई वार्ड 08-09 में करोड़ों की विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया शिलान्यास विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल लाई रंग, जर्जर ग्रामीण सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू 24 घंटे बाद NDRF ने खोज निकाला टिंकू का शव, शिवानी नदी में बहने से हुई थी मौत हजारीबाग सदर अस्पताल में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, आधे घंटे तक जाम में फंसी एंबुलेंस हजारीबाग में छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार; सोने के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क से उतरी, बाउंड्री से टकराकर पलटने से बची खास महल की जमीन पर चला बुलडोजर, लिट्टी दरबार के पास अवैध होटल ध्वस्त
झारखंड ⚡ BREAKING

करोड़ों की बिल्डिंग… लेकिन मरीजों की इज्जत तक सुरक्षित नहीं

Ravindr kumar rana 27 May 2026, 09:34 AM 202 views
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के मेल वार्ड की बदहाली ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल
हजारीबाग का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल कहे जाने वाला Sheikh Bhikhari Medical College and Hospital एक बार फिर अपनी बदहाल व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में है। जिस अस्पताल को पूरे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है, आज उसी अस्पताल की तस्वीरें सिस्टम की हकीकत बयान कर रही हैं। मेल वार्ड के बाथरूम की हालत इतनी खराब है कि वहां जाने से पहले कोई भी व्यक्ति असहज हो जाए। बाथरूम के लगभग सभी दरवाजों का निचला हिस्सा पूरी तरह टूटा हुआ है। कहीं दरवाजा आधा गायब है, तो कहीं सिर्फ ऊपर का हिस्सा किसी तरह लटकता नजर आ रहा है। सबसे बड़ा सवाल महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा को लेकर उठ रहा है। इलाज कराने आने वाली माताएं, बहनें और महिला मरीज आखिर किस परिस्थिति में इन वॉशरूम का इस्तेमाल करती होंगी? क्या अस्पताल प्रबंधन के लिए मरीजों की निजता और सम्मान की कोई कीमत नहीं रह गई है? विडंबना यह है कि एक तरफ अस्पताल प्रबंधन बड़े-बड़े दावे करता है कि हजारीबाग का यह अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत अस्पताल की बदहाल तस्वीर दिखा रही है। यह वही अस्पताल है जहां हाल ही में एक ही दिन में चार मरीजों की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ था। मृतकों के परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए थे। उस घटना के बाद लोगों को उम्मीद थी कि शायद व्यवस्था में सुधार होगा, लेकिन हालात आज भी सवाल खड़े कर रहे हैं। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि अस्पताल में साफ-सफाई, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी शायद सिर्फ बैठकों और दावों तक सीमित हैं। सवाल अब सिर्फ टूटे दरवाजों का नहीं है… सवाल उस व्यवस्था का है, जहां करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद मरीजों को सम्मानजनक सुविधा तक नहीं मिल पा रही। क्या यही है हजारीबाग की स्वास्थ्य व्यवस्था का असली चेहरा? क्या महिलाएं इसी तरह असुरक्षित माहौल में इलाज कराने को मजबूर रहेंगी? और आखिर इस लापरवाही की जिम्मेदारी कौन लेगा? अब लोगों की निगाहें प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर टिकी हैं कि आखिर कब अस्पताल की व्यवस्था कागजों से निकलकर जमीन पर दिखाई देगी।