ब्रेकिंग
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान अज्ञात शव, हजारीबाग में सनसनी; हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस महीने की शादी, 4 साल का प्रेम! चचेरे भाई के साथ जाने की कोशिश पर गांव में मचा हड़कंप सरकारी जमीन पर गरजा बुलडोजर, कटकमदाग प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; भू-माफियाओं में मचा हड़कंप दाखिल-खारिज में लापरवाही पड़ी भारी, चंदवारा CO पर ₹75 हजार का जुर्माना मैथन से लौट रही चलकुसा थाना पुलिस की बोलेरो ट्रेलर से टकराई, जवान राम लखन यादव की मौत; तीन पुलिसकर्मी गंभीर सड़क हादसे पर बड़ा फैसला! ₹1.5 लाख तक कैशलेस इलाज इलाज पहले... बिल बाद में! हजारीबाग में 'मौत की सुरंग' से अवैध कोयले का खेल! संकरी सुरंगों से जान जोखिम में डालकर निकल रहे ट्रैक्टर, वायरल वीडियो ने उठाए कई गंभीर सवाल हिमांशु हत्याकांड पर सरकार का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर SSP और सरायकेला SP हटाए गए
झारखंड ⚡ BREAKING

दोस्ती का जाल, भरोसे का कत्ल! दो मासूमों की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

Ravindr kumar rana 03 Jun 2026, 01:13 PM 161 views
दोस्ती का जाल, भरोसे का कत्ल! दो मासूमों की हत्या का सनसनीखेज खुलासा
11 साल की बच्ची और 3 साल के भाई को मोबाइल का लालच देकर ले गया आरोपी, SIT की जांच में खुली हैवानियत की पूरी कहानी
हजारीबाग, 3 जून। कटकमदाग थाना क्षेत्र में दो मासूम भाई-बहन की गुमशुदगी से शुरू हुई तलाश आखिरकार एक दिल दहला देने वाले दोहरे हत्याकांड के खुलासे पर जाकर खत्म हुई। पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी संजीत पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि 11 वर्षीय बालिका और उसका 3 वर्षीय छोटा भाई अचानक लापता हो गए थे। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष जांच दल का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले, जिनके आधार पर तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और लगातार छापेमारी की मदद से आरोपी तक पहुंचा गया। जांच में सामने आया कि आरोपी की बच्ची से पहले से पहचान थी। इसी पहचान और विश्वास का फायदा उठाते हुए उसने दोनों बच्चों को घुमाने और नया मोबाइल दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद सुनसान इलाके में वारदात को अंजाम दिया गया और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई। मामले की जांच के दौरान कोर्रा थाना क्षेत्र के सिंदूर स्थित श्मशान घाट से बालिका का शव बरामद हुआ। इसके बाद चलाए गए व्यापक सर्च अभियान में उसके छोटे भाई का शव भी बरामद कर लिया गया। इस घटना ने पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्कूटी और अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि SIT की लगातार निगरानी, तकनीकी अनुसंधान और तेज कार्रवाई के कारण मामले का शीघ्र उद्भेदन संभव हो सका। दो मासूम जिंदगियों की इस दर्दनाक हत्या ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर आक्रोश और शोक का माहौल है, जबकि लोग आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।