ब्रेकिंग
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान अज्ञात शव, हजारीबाग में सनसनी; हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस महीने की शादी, 4 साल का प्रेम! चचेरे भाई के साथ जाने की कोशिश पर गांव में मचा हड़कंप सरकारी जमीन पर गरजा बुलडोजर, कटकमदाग प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; भू-माफियाओं में मचा हड़कंप दाखिल-खारिज में लापरवाही पड़ी भारी, चंदवारा CO पर ₹75 हजार का जुर्माना मैथन से लौट रही चलकुसा थाना पुलिस की बोलेरो ट्रेलर से टकराई, जवान राम लखन यादव की मौत; तीन पुलिसकर्मी गंभीर सड़क हादसे पर बड़ा फैसला! ₹1.5 लाख तक कैशलेस इलाज इलाज पहले... बिल बाद में! हजारीबाग में 'मौत की सुरंग' से अवैध कोयले का खेल! संकरी सुरंगों से जान जोखिम में डालकर निकल रहे ट्रैक्टर, वायरल वीडियो ने उठाए कई गंभीर सवाल हिमांशु हत्याकांड पर सरकार का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर SSP और सरायकेला SP हटाए गए
झारखंड ⚡ BREAKING

हजारीबाग में 11 वर्षीय मानसिक रूप से दिव्यांग बच्ची से कथित दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Ravindr kumar rana 29 Jun 2026, 04:15 PM 42 views
हजारीबाग में 11 वर्षीय मानसिक रूप से दिव्यांग बच्ची से कथित दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
तरवा गांव की घटना से इलाके में आक्रोश; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुरू की कानूनी कार्रवाई, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण जारी।
हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तरवा गांव में 11 वर्षीय मानसिक रूप से दिव्यांग नाबालिग बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार, घटना के समय बच्ची घर में अकेली थी। उसके पिता मजदूरी के सिलसिले में राज्य से बाहर गए हुए थे, जबकि मां बकरी चराने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 40 वर्षीय प्रभु महतो घर में घुस गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने बच्ची के साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गई। बताया गया है कि जब बच्ची की मां घर लौटी तो उसने आरोपी को घर के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इसके बाद उसने शोर मचाया, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद गांव में लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सख्त सजा की मांग की है। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। हजारीबाग सदर एसडीपीओ रूपेश कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की मां के लिखित आवेदन के आधार पर संबंधित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को इलाज एवं मेडिकल परीक्षण के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।