ब्रेकिंग
युवाओं के भविष्य पर सियासत तेज: लोकभवन के पास कांग्रेस का धरना, मुन्ना सिंह बोले— पेपर लीक से टूट रहे छात्रों के सपने मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान अज्ञात शव, हजारीबाग में सनसनी; हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस महीने की शादी, 4 साल का प्रेम! चचेरे भाई के साथ जाने की कोशिश पर गांव में मचा हड़कंप सरकारी जमीन पर गरजा बुलडोजर, कटकमदाग प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; भू-माफियाओं में मचा हड़कंप दाखिल-खारिज में लापरवाही पड़ी भारी, चंदवारा CO पर ₹75 हजार का जुर्माना मैथन से लौट रही चलकुसा थाना पुलिस की बोलेरो ट्रेलर से टकराई, जवान राम लखन यादव की मौत; तीन पुलिसकर्मी गंभीर सड़क हादसे पर बड़ा फैसला! ₹1.5 लाख तक कैशलेस इलाज इलाज पहले... बिल बाद में! हजारीबाग में 'मौत की सुरंग' से अवैध कोयले का खेल! संकरी सुरंगों से जान जोखिम में डालकर निकल रहे ट्रैक्टर, वायरल वीडियो ने उठाए कई गंभीर सवाल
झारखंड ⚡ BREAKING

खबर के बाद जागा विभाग, लेकिन मरम्मत पर उठे सवाल! गड्ढों में मलबा भरकर सड़क सुधार की कोशिश

Ravindr kumar rana 24 Jun 2026, 09:19 AM 19 views
खबर के बाद जागा विभाग, लेकिन मरम्मत पर उठे सवाल! गड्ढों में मलबा भरकर सड़क सुधार की कोशिश
NH-522 और शहर की प्रमुख सड़कों पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य, लेकिन निर्माण मलबे के इस्तेमाल से लोगों में नाराजगी; जनता पूछ रही—क्या यही है स्थायी समाधान?
कुछ दिनों पूर्व शहर की जर्जर सड़कों और NH-522 की बदहाली को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। जिला मोड़ से इंद्रपुरी चौक जाने वाले मार्ग तथा आनंदा चौक से पानी टंकी रोड तक बने गहरे गड्ढों को भरने का काम इन दिनों तेजी से किया जा रहा है। हालांकि मरम्मत की गुणवत्ता को लेकर अब नए सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क के गड्ढों को भरने के लिए निर्धारित निर्माण सामग्री की जगह निर्माण कार्यों से निकला मलबा, टूटी ईंटें, सीमेंट के टुकड़े और अन्य वेस्ट मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह तरीका न केवल तकनीकी मानकों पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि बरसात के मौसम में इसकी टिकाऊ क्षमता पर भी गंभीर संदेह पैदा करता है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब कार्य में लगे वाहन चालक से इस संबंध में जानकारी ली गई तो उसने बताया कि यह कार्य नगर निगम के निर्देशानुसार किया जा रहा है। इसके बाद स्थानीय नागरिकों के बीच चर्चा और भी तेज हो गई है। शहरवासियों का कहना है कि उन्होंने लंबे समय से इन सड़कों की मरम्मत की मांग की थी। खबर सामने आने के बाद विभाग ने संज्ञान भी लिया, लेकिन जिस तरीके से मरम्मत की जा रही है, उससे लोगों को स्थायी समाधान की उम्मीद कम दिखाई दे रही है। उनका मानना है कि यदि गड्ढों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री और तकनीकी मानकों के अनुसार नहीं भरा गया तो कुछ ही दिनों में सड़क फिर से क्षतिग्रस्त हो जाएगी और जनता को दोबारा परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लोगों ने सवाल उठाया है कि जब सड़क मरम्मत के लिए सरकारी बजट और संसाधन उपलब्ध हैं, तो फिर निर्माण मलबे का उपयोग क्यों किया जा रहा है। नागरिकों ने नगर निगम और संबंधित विभागों से इस मामले में स्पष्ट जवाब देने तथा गुणवत्ता पूर्ण और टिकाऊ मरम्मत सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल सड़क मरम्मत के नाम पर चल रहे इस कार्य ने शहर में नई बहस छेड़ दी है। अब सभी की निगाहें नगर निगम और संबंधित विभागों के आधिकारिक स्पष्टीकरण पर टिकी हुई हैं कि आखिर सड़कों की मरम्मत का यह तरीका किस आधार पर अपनाया गया है। हजारीबाग सड़क मरम्मत, NH-522 हजारीबाग, नगर निगम हजारीबाग, सड़क में गड्ढे, सड़क मरम्मत विवाद, हजारीबाग न्यूज, झारखंड समाचार, रोड रिपेयर हजारीबाग #Hazaribagh #NH522 #RoadRepair #NagarNigam #JharkhandNews #HazaribaghNews #PublicIssue #RoadSafety #BreakingNews #GroundReport #LocalNews #Infrastructure