ब्रेकिंग
हजारीबाग में मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 17 बाइक और एक टोटो बरामद; 7 आरोपी गिरफ्तार आदिवासी नर्स के मामले में 10 दिन बाद FIR, अभिषेक कुमार की पहल के बाद हुई कार्रवाई वार्ड 08-09 में करोड़ों की विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया शिलान्यास विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल लाई रंग, जर्जर ग्रामीण सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू 24 घंटे बाद NDRF ने खोज निकाला टिंकू का शव, शिवानी नदी में बहने से हुई थी मौत हजारीबाग सदर अस्पताल में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, आधे घंटे तक जाम में फंसी एंबुलेंस हजारीबाग में छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार; सोने के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क से उतरी, बाउंड्री से टकराकर पलटने से बची
झारखंड ⚡ BREAKING

महीने की शादी, 4 साल का प्रेम! चचेरे भाई के साथ जाने की कोशिश पर गांव में मचा हड़कंप

Ravindr kumar rana 17 Jul 2026, 07:15 AM 20 views
कोडरमा के गुमो गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, पंचायत के बाद पुलिस जांच में जुटी।
कोडरमा | जन दृष्टि न्यूज़ 24 कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत गुमो गांव में मंगलवार को रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया। यहां दो माह पहले विवाह बंधन में बंधी एक विवाहिता अपने चचेरे भाई के साथ जाने की कोशिश के दौरान परिजनों द्वारा रोक ली गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और घंटों तक पंचायत चली। सूचना मिलने पर तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुमो हरिजन टोला निवासी 21 वर्षीय लक्ष्मी दास की शादी करीब दो माह पहले कोडरमा थाना क्षेत्र के चिकलाबर गांव में हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल में रह रही थी, लेकिन कुछ दिन पहले मायके लौटने के बाद उसने ससुराल वापस जाने से इनकार कर दिया। परिजनों के पूछने पर विवाहिता ने बताया कि उसका अपने चाचा के पुत्र रोहित कुमार के साथ पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध था। उसका कहना है कि पारिवारिक कारणों से उसकी शादी कहीं और कर दी गई, लेकिन दोनों लगातार संपर्क में बने रहे। युवती के अनुसार, शादी के बाद भी युवक उससे मिलने उसके ससुराल पहुंचता था और दोनों साथ रहने की योजना बना रहे थे। मंगलवार की रात दोनों के गांव से जाने की तैयारी की भनक परिजनों को लग गई, जिसके बाद उन्हें रोक लिया गया। घटना के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। ग्रामीणों की मौजूदगी में मामले पर चर्चा हुई और पुलिस को सूचना देने का निर्णय लिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती और उसके परिजनों से पूछताछ शुरू की। बताया जा रहा है कि युवक फिलहाल फरार है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मामले से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।