ब्रेकिंग
आदिवासी नर्स के मामले में 10 दिन बाद FIR, अभिषेक कुमार की पहल के बाद हुई कार्रवाई वार्ड 08-09 में करोड़ों की विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया शिलान्यास विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल लाई रंग, जर्जर ग्रामीण सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू 24 घंटे बाद NDRF ने खोज निकाला टिंकू का शव, शिवानी नदी में बहने से हुई थी मौत हजारीबाग सदर अस्पताल में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, आधे घंटे तक जाम में फंसी एंबुलेंस हजारीबाग में छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार; सोने के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क से उतरी, बाउंड्री से टकराकर पलटने से बची खास महल की जमीन पर चला बुलडोजर, लिट्टी दरबार के पास अवैध होटल ध्वस्त
झारखंड

अवधपुरी कॉलोनी में विकास की नई राह, सड़क और नाली निर्माण से लोगों को मिली बड़ी राहत

Ravindr kumar rana 24 May 2026, 08:54 AM 45 views
अवधपुरी कॉलोनी में विकास की नई राह, सड़क और नाली निर्माण से लोगों को मिली बड़ी राहत
जहाँ थी परेशानी की दीवार, वहाँ अब विकास की मजबूत सड़क तैयार!
हजारीबाग नगर निगम वार्ड संख्या 3 स्थित अवधपुरी कॉलोनी में आज विधायक श्री प्रदीप प्रसाद जी ने विधायक निधि से निर्मित पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। लंबे समय से सड़क और जलजमाव की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों को अब बड़ी राहत मिलेगी। उद्घाटन के दौरान विधायक ने कहा — “तपती दुपहरी हो या आधी रात, मैं हर परिस्थिति में हजारीबाग की जनता के साथ मजबूती से खड़ा हूँ। विकास का मतलब सिर्फ बड़े वादे नहीं, बल्कि जनता की रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान है।” सड़क और नाली निर्माण से अब आवागमन आसान होगा और बरसात में जलजमाव की समस्या से भी लोगों को राहत मिलेगी। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए आभार जताया।