ब्रेकिंग
आदिवासी नर्स के मामले में 10 दिन बाद FIR, अभिषेक कुमार की पहल के बाद हुई कार्रवाई वार्ड 08-09 में करोड़ों की विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया शिलान्यास विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल लाई रंग, जर्जर ग्रामीण सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू 24 घंटे बाद NDRF ने खोज निकाला टिंकू का शव, शिवानी नदी में बहने से हुई थी मौत हजारीबाग सदर अस्पताल में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, आधे घंटे तक जाम में फंसी एंबुलेंस हजारीबाग में छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार; सोने के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क से उतरी, बाउंड्री से टकराकर पलटने से बची खास महल की जमीन पर चला बुलडोजर, लिट्टी दरबार के पास अवैध होटल ध्वस्त
झारखंड ⚡ BREAKING

चतरा में कथित देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 महिलाएं और 7 पुरुष गिरफ्तार

Ravindr kumar rana 22 Aug 2026, 05:40 PM 66 views
चांदनी होटल में पुलिस की छापेमारी, चार कमरों से युवक-युवतियां हिरासत में; मोबाइल समेत आपत्तिजनक सामान बरामद
चतरा : चतरा पुलिस ने कथित देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में छापेमारी कर 5 महिलाओं और 7 पुरुषों समेत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चतरा-ईटखोरी मुख्य मार्ग पर परिसदन के समीप स्थित चांदनी होटल में काफी दिनों से अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। जिला पुलिस कप्तान अनिमेष कुमार नैथानी को मिली गुप्त सूचना के बाद एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने शुक्रवार को चांदनी होटल में छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान होटल के अलग-अलग कमरों से युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। पुलिस ने मौके से सभी को गिरफ्तार कर थाना लाया और कमरों से मिले सामानों को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 10 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनमें 9 एंड्रॉयड मोबाइल और एक एप्पल कंपनी का मोबाइल शामिल बताया गया है। इसके अलावा एक अपाचे मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी जब्त की गई है। मामले में सदर थाना कांड संख्या 354/2026, दिनांक 21 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ Immoral Traffic (Prevention) Act की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को होटल में संदिग्ध गतिविधियों की लगातार सूचना मिल रही थी। सूचना के सत्यापन के बाद यह कार्रवाई की गई। छापामारी टीम में एसडीपीओ सन्नी वर्धन, थाना प्रभारी अनिल उरांव, एसआई मनीष कुमार, महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज समेत सदर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद चतरा में होटल और लॉज में संचालित संदिग्ध गतिविधियों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसी गतिविधियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।