ब्रेकिंग
आदिवासी नर्स के मामले में 10 दिन बाद FIR, अभिषेक कुमार की पहल के बाद हुई कार्रवाई वार्ड 08-09 में करोड़ों की विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया शिलान्यास विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल लाई रंग, जर्जर ग्रामीण सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू 24 घंटे बाद NDRF ने खोज निकाला टिंकू का शव, शिवानी नदी में बहने से हुई थी मौत हजारीबाग सदर अस्पताल में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, आधे घंटे तक जाम में फंसी एंबुलेंस हजारीबाग में छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार; सोने के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क से उतरी, बाउंड्री से टकराकर पलटने से बची खास महल की जमीन पर चला बुलडोजर, लिट्टी दरबार के पास अवैध होटल ध्वस्त
झारखंड ⚡ BREAKING

हजारीबाग में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 12 चक्का ट्रक से 935 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद

Ravindr kumar rana 28 Jun 2026, 05:47 AM 15 views
हजारीबाग में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 12 चक्का ट्रक से 935 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद
बरकट्ठा पुलिस की बड़ी कार्रवाई | 8,253 लीटर शराब जब्त | उत्तराखंड का चालक गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क की जांच तेज
हजारीबाग में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 935 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त; ट्रक चालक गिरफ्तार हजारीबाग: जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 12 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम झुरझुरी स्थित झारखंड होटल परिसर में खड़े ट्रक (UK18CA-6133) की तलाशी लेने पर 935 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक चालक दलजीत सिंह (38 वर्ष), निवासी रुद्रपुर, उत्तराखंड को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 📦 बरामदगी का विवरण 450 कार्टन Imperial Blue (180 ML) – 21,600 बोतल (3,888 लीटर) 485 कार्टन Imperial Blue (375 ML) – 11,640 बोतल (4,365 लीटर) ➡️ कुल बरामदगी: 935 कार्टन, 33,240 बोतल और 8,253 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब। यह कार्रवाई मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर बरकट्ठा पुलिस द्वारा की गई। इस मामले में बरकट्ठा थाना कांड संख्या-101/26 दर्ज करते हुए बीएनएस की धारा 274, 275, 3(5) तथा उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी, इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसकी डिलीवरी किसे की जानी थी। पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।