ब्रेकिंग
आदिवासी नर्स के मामले में 10 दिन बाद FIR, अभिषेक कुमार की पहल के बाद हुई कार्रवाई वार्ड 08-09 में करोड़ों की विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया शिलान्यास विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल लाई रंग, जर्जर ग्रामीण सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू 24 घंटे बाद NDRF ने खोज निकाला टिंकू का शव, शिवानी नदी में बहने से हुई थी मौत हजारीबाग सदर अस्पताल में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, आधे घंटे तक जाम में फंसी एंबुलेंस हजारीबाग में छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार; सोने के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क से उतरी, बाउंड्री से टकराकर पलटने से बची खास महल की जमीन पर चला बुलडोजर, लिट्टी दरबार के पास अवैध होटल ध्वस्त
झारखंड

हजारीबाग में बकरीद को लेकर शांति समिति की अहम बैठक

Ravindr kumar rana 25 May 2026, 04:18 AM 26 views
सदर थाना परिसर में जुटे दोनों समुदाय के गणमान्य लोग, सौहार्द और सुरक्षा पर हुई विस्तृत चर्चा
हजारीबाग में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सदर थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीडीपीओ, थाना प्रभारी सहित दोनों समुदायों के गणमान्य लोग, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं स्थानीय प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के दौरान पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, अफवाहों पर रोक, सोशल मीडिया पर निगरानी तथा आपसी भाईचारे को बनाए रखने जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई कि बकरीद का पर्व शांति, प्रेम और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं तथा किसी भी तरह की अफवाह या विवादित पोस्ट से दूर रहें। वहीं दोनों समुदायों के लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि हजारीबाग की पहचान हमेशा भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब से रही है, जिसे हर हाल में कायम रखा जाएगा।