ब्रेकिंग
आदिवासी नर्स के मामले में 10 दिन बाद FIR, अभिषेक कुमार की पहल के बाद हुई कार्रवाई वार्ड 08-09 में करोड़ों की विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया शिलान्यास विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल लाई रंग, जर्जर ग्रामीण सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू 24 घंटे बाद NDRF ने खोज निकाला टिंकू का शव, शिवानी नदी में बहने से हुई थी मौत हजारीबाग सदर अस्पताल में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, आधे घंटे तक जाम में फंसी एंबुलेंस हजारीबाग में छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार; सोने के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क से उतरी, बाउंड्री से टकराकर पलटने से बची खास महल की जमीन पर चला बुलडोजर, लिट्टी दरबार के पास अवैध होटल ध्वस्त
झारखंड ⚡ BREAKING

मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान अज्ञात शव, हजारीबाग में सनसनी; हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस

Ravindr kumar rana 20 Jul 2026, 04:13 AM 52 views
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान अज्ञात शव, हजारीबाग में सनसनी; हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस
सुबह-सुबह खून से लथपथ शव मिलने से दहशत, CCTV खंगाल रही पुलिस
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान अज्ञात शव, हजारीबाग में सनसनी; पुलिस हर एंगल से कर रही जांच हजारीबाग, संवाददाता: हजारीबाग शहर स्थित मत्स्य विभाग परिसर में सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह परिसर के अंदर खून से लथपथ शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, सबसे पहले मुक्ति सेवा संस्थान के नीरज कुमार की नजर शव पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की पहचान कराने का प्रयास जारी है। इसके साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकें। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस हत्या, हादसा या किसी अन्य कारण सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठने की उम्मीद है।