ब्रेकिंग
आदिवासी नर्स के मामले में 10 दिन बाद FIR, अभिषेक कुमार की पहल के बाद हुई कार्रवाई वार्ड 08-09 में करोड़ों की विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया शिलान्यास विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल लाई रंग, जर्जर ग्रामीण सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू 24 घंटे बाद NDRF ने खोज निकाला टिंकू का शव, शिवानी नदी में बहने से हुई थी मौत हजारीबाग सदर अस्पताल में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, आधे घंटे तक जाम में फंसी एंबुलेंस हजारीबाग में छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार; सोने के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क से उतरी, बाउंड्री से टकराकर पलटने से बची खास महल की जमीन पर चला बुलडोजर, लिट्टी दरबार के पास अवैध होटल ध्वस्त
झारखंड ⚡ BREAKING

पदमा में किराना दुकान से अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

Ravindr kumar rana 11 Aug 2026, 02:44 PM 35 views
पदमा में किराना दुकान से अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद
किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का कारोबार, पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा आरोपी
पदमा में किराना दुकान से अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ हजारीबाग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पदमा ओपी पुलिस ने अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब की बिक्री करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पदमा ओपी थाना कांड संख्या 277/2026 के प्राथमिकी अभियुक्त सतीश कुमार मेहता, पिता महेंद्र प्रसाद मेहता, निवासी सरैयाडीह, थाना पदमा ओपी, जिला हजारीबाग को किराना दुकान में अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब की बिक्री करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया। किराना दुकान से अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद पुलिस ने मौके से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब में बीयर और अलग-अलग ब्रांड की शराब शामिल है। पुलिस के मुताबिक बरामद शराब की सूची इस प्रकार है— Godfather 650 ML – 20 पीस Godfather 500 ML – 20 पीस Kingfisher 650 ML – 12 पीस 8 PM 375 ML – 3 पीस Iqonic 375 ML – 3 पीस Sterling B7 375 ML – 3 पीस Royal Challengers 375 ML – 3 पीस Royal Stag 375 ML – 3 पीस McDowell No. 1 375 ML – 2 पीस Imperial Blue 375 ML – 2 पीस पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। मामले में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के निर्देश के तहत अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।