ब्रेकिंग
आदिवासी नर्स के मामले में 10 दिन बाद FIR, अभिषेक कुमार की पहल के बाद हुई कार्रवाई वार्ड 08-09 में करोड़ों की विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया शिलान्यास विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल लाई रंग, जर्जर ग्रामीण सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू 24 घंटे बाद NDRF ने खोज निकाला टिंकू का शव, शिवानी नदी में बहने से हुई थी मौत हजारीबाग सदर अस्पताल में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, आधे घंटे तक जाम में फंसी एंबुलेंस हजारीबाग में छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार; सोने के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क से उतरी, बाउंड्री से टकराकर पलटने से बची खास महल की जमीन पर चला बुलडोजर, लिट्टी दरबार के पास अवैध होटल ध्वस्त
झारखंड ⚡ BREAKING

तमिलनाडु से सुरक्षित बरामद हुईं लापता महिला और दोनों बेटियां, उरीमारी पुलिस ने परिवार को सौंपा

Ravindr kumar rana 22 Aug 2026, 10:18 AM 45 views
तमिलनाडु से सुरक्षित बरामद हुईं लापता महिला और दोनों बेटियां, उरीमारी पुलिस ने परिवार को सौंपा
पूजा करने के बहाने घर से निकली थीं तीनों, 12 दिन बाद तमिलनाडु से सुरक्षित हुईं बरामद
उरीमारी। उरीमारी ओपी क्षेत्र के ग्राम तेतरिया बारटोला से लापता हुई महिला और उसकी दोनों बेटियों को उरीमारी पुलिस ने तमिलनाडु से सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस की तत्परता से तीनों को सकुशल वापस लाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार, तेतरिया बारटोला निवासी संजय करमाली की पत्नी सरिता देवी (34 वर्ष) अपनी बेटियों संजना कुमारी (20 वर्ष) और अंजना कुमारी (17 वर्ष) के साथ 10 अगस्त 2026 को पूजा करने की बात कहकर घर से निकली थीं। इसके बाद तीनों वापस घर नहीं लौटीं। परिजनों द्वारा तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामले में 12 अगस्त 2026 को प्राथमिकी संख्या 143/26 दर्ज की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए उरीमारी पुलिस ने जांच और तलाश शुरू की। पुलिस के प्रयासों के बाद लापता महिला और दोनों बेटियों को 22 अगस्त 2026 को तमिलनाडु से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। उरीमारी पुलिस द्वारा तीनों को सुरक्षित वापस लाने के बाद उनके परिवार के सदस्यों को सुपुर्द कर दिया गया। लंबे इंतजार के बाद परिवार के चेहरे पर राहत लौट आई। 12 दिन से लापता महिला और दोनों बेटियां सुरक्षित मिलीं। उरीमारी पुलिस की कार्रवाई से परिवार को मिली बड़ी राहत। #UriyariPolice #Hazaribagh #JharkhandPolice #MissingCase #TamilNadu #PoliceAction #Uramari #HazaribaghNews #JharkhandNews