ब्रेकिंग
आदिवासी नर्स के मामले में 10 दिन बाद FIR, अभिषेक कुमार की पहल के बाद हुई कार्रवाई वार्ड 08-09 में करोड़ों की विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया शिलान्यास विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल लाई रंग, जर्जर ग्रामीण सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू 24 घंटे बाद NDRF ने खोज निकाला टिंकू का शव, शिवानी नदी में बहने से हुई थी मौत हजारीबाग सदर अस्पताल में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, आधे घंटे तक जाम में फंसी एंबुलेंस हजारीबाग में छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार; सोने के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क से उतरी, बाउंड्री से टकराकर पलटने से बची खास महल की जमीन पर चला बुलडोजर, लिट्टी दरबार के पास अवैध होटल ध्वस्त
झारखंड ⚡ BREAKING

दाखिल-खारिज में लापरवाही पड़ी भारी, चंदवारा CO पर ₹75 हजार का जुर्माना

Ravindr kumar rana 16 Jul 2026, 12:53 PM 35 views
दाखिल-खारिज में लापरवाही पड़ी भारी, चंदवारा CO पर ₹75 हजार का जुर्माना
DC उत्कर्ष गुप्ता की बड़ी कार्रवाई, लंबित मामलों में देरी पर सख्त संदेश
कोडरमा: जिले में दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) मामलों के निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में कोडरमा के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने चंदवारा के अंचल अधिकारी (CO) पर 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जानकारी के अनुसार, दाखिल-खारिज के मामलों के समय पर निष्पादन में लगातार हो रही देरी और कार्य में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने यह कार्रवाई की। प्रशासन का कहना है कि आम लोगों को समय पर राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई को जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा माना जा रहा है। उपायुक्त ने स्पष्ट संकेत दिया है कि जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जन दृष्टि न्यूज़ 24 लगातार आपको ऐसी हर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की सटीक और विश्वसनीय जानकारी सबसे पहले पहुंचाता रहेगा।