ब्रेकिंग
आदिवासी नर्स के मामले में 10 दिन बाद FIR, अभिषेक कुमार की पहल के बाद हुई कार्रवाई वार्ड 08-09 में करोड़ों की विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया शिलान्यास विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल लाई रंग, जर्जर ग्रामीण सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू 24 घंटे बाद NDRF ने खोज निकाला टिंकू का शव, शिवानी नदी में बहने से हुई थी मौत हजारीबाग सदर अस्पताल में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, आधे घंटे तक जाम में फंसी एंबुलेंस हजारीबाग में छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार; सोने के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क से उतरी, बाउंड्री से टकराकर पलटने से बची खास महल की जमीन पर चला बुलडोजर, लिट्टी दरबार के पास अवैध होटल ध्वस्त
झारखंड ⚡ BREAKING

व्हीलचेयर पर पहुंचे बादल बाबू, झुमरा बाजार में ‘वीणा स्वीट्स’ का किया भव्य शुभारंभ

Ravindr kumar rana 20 Aug 2026, 02:12 PM 108 views
व्हीलचेयर पर पहुंचे बादल बाबू, झुमरा बाजार में ‘वीणा स्वीट्स’ का किया भव्य शुभारंभ
नए प्रतिष्ठान को दी शुभकामनाएं, बोले—ग्रामीण बाजार में गुणवत्तापूर्ण मिठाई और भोजन की सुविधा लोगों के लिए बनेगी बेहतर विकल्प
हजारीबाग जिले के दारू प्रखंड अंतर्गत झुमरा बाजार में गुरुवार को नवीन प्रतिष्ठान ‘वीणा स्वीट्स’ का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतिष्ठान का उद्घाटन हजारीबाग के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल उर्फ बादल बाबू ने व्हीलचेयर पर बैठकर फीता काटकर किया। ‘वीणा स्वीट्स’ की शुरुआत उनके सेवक निरंजन साव के सुपुत्र गोपाल कुमार साव द्वारा की गई है। उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी से माहौल खासा उत्साहपूर्ण रहा। उद्घाटन से पूर्व प्रतिष्ठान पहुंचे पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि रंजन चौधरी एवं दारू प्रखंड सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबू का स्थानीय लोगों ने फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रतिष्ठान में ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के साथ स्नैक्स, साउथ इंडियन, चाइनीज और इंडियन फूड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसे में झुमरा बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को खान-पान के लिए एक नया विकल्प मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर ब्रजकिशोर जायसवाल ने कहा कि झुमरा बाजार हजारीबाग जिले ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी अपने बड़े ग्रामीण हटिया बाजार के लिए पहचान रखता है। ऐसे महत्वपूर्ण बाजार में गुणवत्तापूर्ण मिठाइयों, स्नैक्स और विभिन्न प्रकार के भोजन का प्रतिष्ठान शुरू होना अच्छी पहल है। उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालक गोपाल कुमार साव को शुभकामनाएं देते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, दारू प्रखंड सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबू, स्थानीय जिला परिषद सदस्य गीता देवी, कांग्रेस नेता देवकुमार राज, भाजपा नेता विनोद राणा, समाजसेवी सोनू साव सहित संचालक परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कवालू पहुंचकर दिवंगत धर्मेंद्र सिंह के परिजनों से मिले बादल बाबू वीणा स्वीट्स के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद ब्रजकिशोर जायसवाल दारू प्रखंड के कवालू गांव पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता स्वर्गीय धर्मेंद्र सिंह के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान ब्रजकिशोर जायसवाल ने कहा कि धर्मेंद्र सिंह का आकस्मिक निधन क्षेत्र के भाजपा संगठन और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। मौके पर बलदेव बाबू, उपेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार यादव, अजय साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।